Chandigarh: भारत और लंदन में परिचालन कर रही दुनिया की पहली और सबसे बड़ी भारतीय बर्गर चेन का संचालन करने वाली कंपनी बर्गर सिंह बर्गर के क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को नई ऊंचाई देने के लिए पंजाब में फ्रेंजाइजी डील के लिए उत्साही उद्यमियों की तलाश कर रही है। 2021 तक कंपनी यहां चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट और अन्य टीयर-3 शहरों में 12 से ज्यादा आउटलेट खोलने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
दुनिया का पहला भारतीय बर्गर ब्रांड दे रहा है फ्रेंचाइजी पाने का मौका, उद्यमिता एवं मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा
भारत में अभी इस बर्गर चेन के 35 से ज्यादा आउटलेट हैं और लखनऊ, जयपुर, नागपुर, अहमदाबाद, दिल्ली एनसीआर और चंडीगढ़ जैसे शहरों में 20 फ्रेंजाइजी हैं। अभी कंपनी पूरी तरह होम डिलीवरी पर केंद्रित क्लाउड किचन मॉडल में फ्रेंचाइजी दे रही है। पंजाब के सभी आउटलेट का प्रबंधन गुरुग्राम स्थित हेडक्वार्टर से किया जाएगा। बर्गर सिंह के सीईओ व सह संस्थापक श्री कबीर जीत सिंह ने कहा, 'पिछले वर्षों के दौरान अन्य शहरों में हमारे बर्गर का स्वाद ले चुके पंजाब के लोगों के बीच हमारे बर्गर की बड़ी मांग देखी गई। अब हमने उनके नजदीक पहुंचते हुए राज्य में 4 फ्रेंचाइजी डील को पूरा कर लिया है। हम राज्य में और विस्तार का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उद्यमिता का यह अवसर उत्साही उद्यमियों को समर्थन देने और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में सहयोग करते हुए भारत के प्रति हमारे प्रेम का प्रतीक है।'
पंजाब के लोग अब कई भारतीय बर्गर ब्रांड का स्वाद ले सकते हैं। इनमें छोटू सिंह, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ पंजाब, बंटी पापे दा आलू, अमृतसरी मुर्ग मखनी, बिहारी गोश्त, मालाबार एक्सप्रेस समेत कई अन्य ब्रांड शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में बर्गर सिंह की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ी है। अब यह भारतीय बर्गर कई लोगों का पसंदीदा बन गया है। बर्गर सिंह के चीफ ऑफ स्टाफ राहुल सेठ ने कहा, 'पंजाब उद्यमियों की धरती है और हम राज्य में लॉन्चिंग को लेकर उत्साहित हैं। एक उभरते हुए ब्रांड के रूप में हम कारोबार का बेहतरीन मौका दे रहे हैं। यहां आसान बिजनेस मॉडल और थोड़ी सी पूंजी से बड़ा रिटर्न मिल सकता है।'
राहुल ने आगे कहा, 'कई बार बर्गर सिंह का मेन्यू पंजाब और यहां के स्वाद से प्रेरित होता है। यही खासियत हमारे प्रति सबका उत्साह बढ़ाती है। अगले कुछ साल में हम लोगों का प्यार पाने और पूरे पंजाब का लोकप्रिय ब्रांड बन जाने की उम्मीद कर रहे हैं।'
विभिन्न रेस्टोरेंट के मालिक अपने मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर का ही इस्तेमाल करते हुए बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। यह मौका उन्हें 13 लाख से भी कम के निवेश पर मिल रहा है। बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी कम किराए पर दूसरी या तीसरी मंजिल पर जगह वालों के लिए भी एक मौका है। कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस बारे में अतिरिक्त जानकारी ली जा सकती है। लंदन में तीन आउटलेट और एक फूड ट्रक के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ब्रांड की उपस्थिति है। यहां बर्गर सिंह के फ्रेंजाइजी पार्टनर इस संख्या को अगले तीन साल में 17 तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। बर्गर सिंह के फ्रेंजाइजी मैनेजर देशभर में फ्रेंजाइजी की संख्या बढ़ाने को लेकर काम कर रहे हैं। दिल्ली एनसीआर, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में लोगों ने इसमें गहरी रुचि दिखाई है।